


रानीखेत, 20 जुलाई। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में न्याय पंचायत पिलखोली के अंतर्गत श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। यात्रा में भगवान श्रीराम के ध्वज के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज भी शामिल रहा।
यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मंदिरों के नाम पर जनता से प्राप्त धन एवं चढ़ावे के कथित दुरुपयोग तथा उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मंदिरों की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के हितों और धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता के लिए आवाज उठाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस धर्म और आस्था का सम्मान करती है, लेकिन धार्मिक संस्थाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर जनजागरण अभियान चलाती रहेगी।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, न्याय पंचायत प्रभारी कैलाश पांडेय, न्याय पंचायत अध्यक्ष ललित मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, ग्राम प्रधान पिलखोली भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान जयपाल फर्त्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप राणा,
गोपाल सिंह कनवाल, बागम्बर सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, बिशन कनवाल, रवि मेहरा, पान सिंह मेहरा, अजय रावत, निक्कू मेहरा, भरत, विक्की मेहरा, महिपाल सिंह मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा में कार्यक्रम संचालक गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, एससी जिला अध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ जिला अध्यक्ष अंकित रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, गीता माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, सभासद चंदन बिष्ट, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।