
हल्द्वानी :आज को हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा माननीय आयुक्त अशोक कुमार पांडेय जी(IRS) के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर सी जी एस टी कार्यालय में उनका पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया गया।
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसियेशन द्वारा GST से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं तथा करदाताओं एवं कर-व्यवसायियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को उनके समक्ष रखा।
माननीय आयुक्त ने अत्यंत धैर्यपूर्वक सभी विषयों को सुना तथा उनके समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर CGST के असिस्टेंट कमिश्नर डी.एस बिष्ट जी तथा सुपरिडेंट दिवाकर बिष्ट जी उपस्थित रहे।
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रमेश पांडे ,सचिव महेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ सदस्य आईपी सिंह ,सुमित गुप्ता ,एन के जोशी अक्षय अग्रवाल, पवन सिंह, सुनील पाठक ,पवन प्रीत सेठी,हिमांशु कोठारी,दीपक बिष्ट आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।