
बागेश्वर : थाना कपकोट में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रीठाबगड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मारपीट एवं झगड़ा किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कपकोट से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पुलिस टीम ने पाया कि युवराज कुमार उर्फ कोहिनूर पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम रीठाबगड़ थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा गाली-गलौज कर हंगामा किया जा रहा था। युवक लगातार मारपीट पर आमादा था, जिससे आसपास के लोगों में भय एवं असुविधा का वातावरण उत्पन्न हो गया था।
कपकोट पुलिस द्वारा युवक को शांत रहने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई, लेकिन वह नहीं माना और अधिक उग्र होकर सार्वजनिक शांति भंग करने तथा आमदा फसाद पर उतारू हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कपकोट पुलिस ने युवराज कुमार उर्फ कोहिनूर को धारा 170/126/135/135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय परगना मजिस्ट्रेट कपकोट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।