




शिविर में 165 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
410 लोगों को शिविर का मिला सीधा लाभ
विधायक बंशीधर भगत व उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने किया जन कल्याणकारी शिविर का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 25,000 रुपये का चेक वितरित, मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का निस्तारण
5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई
कालाढूंगी,हल्द्वानी 18 जुलाई |
राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत शनिवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में विशाल जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में सिंचाई, वन, भूमि, जल जीवन मिशन, भू-कटाव, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, विद्युत, आय-जाति-स्थाई, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को क्षेत्रीय जनता ने रखा। शिविर में विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक लाभार्थी को 25,000 रुपये की धनराशि का चेक प्रदान कर तत्काल लाभान्वित किया।
शिविर में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत एवं उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने प्राप्त सभी आवेदनों व शिकायतों को सुना जिसमें क्षेत्र की जनता द्वारा अनेक समस्याएं रखी गई थी, जिन पर संबंधित विभाग से तत्काल समाधान एवं निस्तारण की कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर में कुल 190 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें से 165 शिकायतों की मौके पर ही कार्यवाही करते हुए उनका समाधान एवं निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं जिनका मौके पर त्वरित समाधान संभव नहीं था उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को समय अवधि देते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित जनता को विभाग से संबंधित जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र की कार्यवाही उपादान पर सामग्री का वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गईं।
शिविर का लगभग 410 लोगों को सीधा लाभ दिलाया गया।
शिविर में मुख्यरूप से वर्षात में भू कटाव रोके जाने, सिंचाई, विद्युत, पेयजल,सड़क आदि की समस्याएं मुख्य रूप से प्राप्त हुई।
धमोला के किसान गट्टू राम कंबोज ने सिंचाई की समस्या और गांव में पैदल मार्ग बनाने की मांग रखी। उपजिलाधिकारी ने सिंचाई एवं नलकूप विभाग को तत्काल समस्या समाधान और वन विभाग व विकास खण्ड को स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
चकलुवा-निहाल नाले से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सुरक्षात्मक कार्य की मांग की। सिंचाई विभाग को 3 दिन के भीतर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
पुष्कर सिंह, चकलुवा द्वारा नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम हेतु वन एवं सिंचाई विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
महेश चंद सती, धमोला की सार्वजनिक मार्ग की शिकायत पर शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। गुलजारपुर बाकी के ग्रामीणों ने गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने को कहा। चंदन सिंह, नयागांव द्वारा नयागांव-बाजपुर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर लोक निर्माण विभाग को निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान नेहा पाण्डे, देवलचौड़ ने जेजेएम योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने लोनिवि एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को सड़क तुरंत ठीक करने के मौके पर ही निर्देश दिए। डाक बंगला, वार्ड-2, कालाढूंगी में विद्युत समस्या पर विद्युत विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। सुरेश सिंह, गुलजारपुर बाकी द्वारा विद्युत पोल बदलने एवं सुरेंद्र सिंह बूत, वार्ड-2 द्वारा तिरछे पोल सीधे करने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता, विद्युत को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए देवलचौड़ के कुछ लाभार्थियों ने दिव्यांग पेंशन व किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही ऑनलाइन निस्तारण किया।
सीमा देवी, चांदनी चौक के SECC प्रमाण पत्र निर्गत करने के अनुरोध पर मौके पर ही कार्यवाही की गई। शिविर में आय, स्थाई, आधार, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी शिकायतों पर खण्ड विकास अधिकारी एवं तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश। करनैल सिंह, हिम्मतपुर गेबुआ की भूमि पर खुटाबंदी की मांग पर राजस्व एवं वन विभाग को भूमि चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की तैनाती किए जाने संबंधी आवेदन विधायक को दिया गया। विधायक बंशीधर भगत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में शीघ्र शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी
शिविर उद्योग केंद्र, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, खाद्यान्न सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सास्कृतिक दल दीपक सुयाल एंड पार्टी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया साथ ही सूचना विभाग द्वारा प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।
शिविर में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने कहां की सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ बिना भटकाव के मिले इसी उद्देश्य से यह शिविर जन जन के द्वार जाकर लगाए जा रहे हैं।
शिविर में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, अध्यक्ष नगर पालिका रेखा कत्यूरा, कनिष्ठ उप प्रमुख अपूर्वा बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार पूजा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी श्वेता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अभिनव कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।