आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश



भीमताल : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा विगत 2 दिन से लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर है कई मोटर मार्ग बंद हो रहे है कई ग्रामीणों के घरो के आगे पीछे भूस्खल होने घरो को खतरा बना हुआ है! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को कहा है कि भारी बरसात होने शहरो मै जलभराव और पहाड़ो मे भूस्खलन होने से जानता को परेशानिया का सामना न करना पड़े मंत्री ने अधिकारियो को आपदा से निपटने के लिए अलट मोड़ मे रहने के निर्देश दिये!
मंत्री कैड़ा ने पहाड़ मै आपदा से बंद होने पर मोटर मार्गो को खोलने हेतु मोटर मार्गो पर जेसीबी मशीने भेजनें ,जलभराव की समस्या का समाधान
नालों की सफाई: ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे-बड़े नालों की सिल्ट (मलबे) की सफाई, भारी बारिश में पानी की निकासी सुचारू करने,
सड़कों पर जलजमाव: जिन मुख्य मार्गों और चौराहों पर पानी जमा होता है, वहां तत्काल ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया करने,
: पर्वतीय या ढलान वाले क्षेत्रों में जहां भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है, वहां मलबे को तुरंत हटाने के लिए जेसीबी (JCB) और पोकलैंड मशीनें को भेजनें
आवश्यक सेवाओं की निरंतरता
बिजली और पानी: तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली के पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तुरंत बहाली के लिए रिस्पॉन्स टीम भेजनें,पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने,बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरो को व दवाओं 24 घंटे हॉस्पिटलो मे उपलब्ध रहने के निर्देश दिये!
मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो
को कहा आपदा के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बरसात के दौरान अधिकारियों की सुस्ती के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ी, मोटर मार्ग बंद रहे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और एक समर्पित कंट्रोल रूम एक्टिव मोड़ मे रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मंत्री कैड़ा भारी बर्षा के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कोकिल बना, दाडीम, गहना, पोखरी, धारी, अनोठी,आदि क्षेत्र मे भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को आपदा से हो रहे नुकसान का जायजा लिया, अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल मे नाले मे बहने से एक बच्ची की मृत्यु हो गई उसके परिजनों को आपदा मद से मुवावजा देने को कहा!