ब्रेकिंग हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय मै सरे शाम चली गोली, मचा हड़कंप, निशाना चूका?अलमारी में लगी गोली; कर्मचारी फरार, पुलिस मामले की कर रही है छनबीन, अभी कुछ भी कहने बच रही है!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

‘कर्मचारियों के आपसी विवाद बताया जाता है, .. कार्यालयमें लगे सी.सी कैमरा से मामले का पर्दाफाश होगा”?…

हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय मै सारे शाम चली गोली, मचा हड़कंप, निशाना चूका?अलमारी में लगी गोली; कर्मचारी फरार, पुलिस मामले की कर रही है छनबीन, अभी कुछ भी कहने बच रही है| जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
, विवाद के दौरान आरटीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, आरटीओ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है |सूत्रों के मुताबिकआरटीओ कार्यालय हल्द्वानी में पिस्टल से हुई फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गये। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गए हैं।
सूत्रों से पता चला है कि प्रशासनिक कार्यालय में एक अधिकारी की पिस्टल से अचानक गोली चलने की घटना के बाद अब पुलिस जांच मैं जुट गई है।
मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में अचानक चली गोली छत में जा घुसी थी। गनीमत रही कि गोली किसी कर्मचारी या अधिकारी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग के बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
आखिर क्यों चली गोली की जांच में पुलिस टीम जुट गई है।
कार्यालय के भीतर पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। आरटीओ कार्यालय में सीसी कैमरे लगे हुए हैं , उनसे पूरा मामला का पर्दाफाश हो जाएगा |मुखानी थाना प्रभारी श्री जोशी ने देवभूमि माया पोर्टल चैनल को बताया की पुलिस जांच चल रही है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। है।
सूत्रों के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान आरटीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने कथित तौर पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, आरटीओ गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीसी कमरे से मामले का पर्दाफाश होने की संभावना है पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी है| इस मामले में आरटीओ गुरुदेव सिंह से संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठा है| इस घटना से कार्यालय के कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad