
➡️ न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कोतवाली किच्छा पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही
➡️ गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में वारंटियों के सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
01 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
- राहुल श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव, निवासी पंजाबी मोहल्ला, वार्ड नं. 16, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
संबंधित केस नं. 569/23, धारा 323/324/325/504/506 IPC। - कविता पुत्री गुलाब सिंह, निवासी वार्ड नं. 03, किशनपुर, किच्छा।
संबंधित केस नं. 51/22, धारा 147/504/506 IPC। - राजकुमार पुत्र गुलाब सिंह, निवासी वार्ड नं. 03, किशनपुर, किच्छा।
संबंधित केस नं. 51/22, धारा 147/504/506 IPC। - रामवती पत्नी गुलाब सिंह, निवासी वार्ड नं. 03, किशनपुर, किच्छा।
संबंधित केस नं. 51/22, धारा 147/504/506 IPC।
गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक मनोज कुमार
- उप निरीक्षक दीपक जोशी
- हेड कांस्टेबल भगवत परिहार
- कांस्टेबल देवराज , कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर
ADVERTISEMENTS