



खटीमा 01 सितम्बर, ।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी।उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े इसका ध्यान रखें।
माननीय मुख्यमंत्री खटीमा के उदय मान मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से भी मिले और संवाद किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू,हुकुम सिंह कुंवर,गम्भीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया,अमित पांडे,सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चम्पावत मनीष कुमार ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कोस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS