



रुद्रपुर :कार्यालय उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर में निर्मल आश्रम आई संस्थान ऋषिकेश के सहयोग से एवं सी. एस. आर. पहल के अंतर्गत साईट सेवर इण्डिया द्वारा वाहन चालकों हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बस यूनियनों के वाहन चालक, परिचालकों, कार्यालय के अधिकारियों, कार्मिकों एवं आगुंतकों सहित लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों ने नेत्र परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत जरूरतमंद लाभार्थियों कों निःशुल्क चश्मे भी वितरित किये गए। इस क्रम में arto प्रशासन श्री मोहित कोठारी ने सही नजर सुरक्षित जिंदगी के संदेश के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समय समय पर नेत्र परीक्षण कराने एवं नेत्र को स्वस्थ रखने संबंधी तथ्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश से आयी संस्था का भी आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी उक्त प्रकार के शिविरों के पुनरावृति की आशा की। इस अवसर पर निर्मल आश्रम आई संस्थान की ओर से डॉ आरुष, श्री वसीम (मार्केटिंग हेड), श्री संजय छोकरा (आई टी हेड), श्री मनोज एवं परिवहन विभाग से परिवहन कर अधिकारी श्री तारकेन्द्र वैष्णव, परिवहन उप निरीक्षक श्री गोकुल सिंह सुप्याल, श्री मनोज भंडारी, सहायक परिवहन उप निरीक्षक श्री देवेंद्र बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।