पिथौरागढ़:हर नागरिक का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता : रेखा आर्या। Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान: तोली में जनसुनवाई शिविर आयोजित

पिथौरागढ़, 15 जुलाई। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोली में आयोजित जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार प्रदेश की हर नागरिक तक विकास की धारा को पहुंचने में जुटी हुई है। शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां 150 से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर लोगों को राहत दी गई।

इसके अलावा पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और सहायक छड़ियां भी वितरित की गईं।

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने टूटी सड़कों और नालियों की मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल संकट, नए राशन कार्ड तथा युवाओं के लिए खेल मैदान निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाब तलब किया और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जो शिकायतें इस शिविर में दर्ज हुई हैं, वे भविष्य के जनसुनवाई कार्यक्रमों में दोबारा नहीं आनी चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी सहायता राशि के चेक पात्र लोगों को वितरित किए गए,विकलांगों को सहायक उपकरण दिए गए।

शिविर में जिलाधिकारी आशीष भटगाईं, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, उपजिलाधिकारी आशीष जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, जिला पूर्ति अधिकारी अनूप बिष्ट, परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल एस. बसेड़ा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. आर.एस. चाहल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ऐरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी शंकर बोरा तथा जिला परिवहन अधिकारी विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad