जाको राखे साइयां.. की कहावत उसे समय सच साबित हो गई जब ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास एक कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया, गनीमत यह रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया…

जानकारी के मुताबिक भानिवाला दुर्गा चौक निवासी चार दोस्त कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची, पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर सीधे कार के आगे आ गिरा।
बोल्डर की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वाहन में सवार चारों युवक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस भयानक हादसे के बाद सहमे चारों युवकों ने बदरीनाथ जाने का विचार छोड़ दिया और वापस अपने घर लौटने का फैसला किया।पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पहाड़ी मार्गों पर लगातार गिर रहे बोल्डर और पत्थरों के चलते पुलिस ने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।