रुद्रप्रयाग : ऐश्वर्या रावत उपाध्यक्ष (राज्य महिला आयोग उत्तराखंड सरकार) ने भाजपा मण्डल चोपता के अंतर्गत कई ग्राम सभाओं का क्षेत्र भ्रमण किया!!मानेंद्र कुमार की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग — विधान सभा केदारनाथ के अंतर्गत भाजपा मण्डल चोपता के ग्राम सभा चामक,गोडणा, जाखणी, में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ऐश्वर्या रावत ने सभी ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करके आत्मीय संवाद किया क्षेत्र से जुड़ी जन समस्याओं को सुना। समस्याओं के निवारण हेतु विस्तार रूप से चर्चा की गई। समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

राज्य महिला उपाध्यक्ष ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं और देश के सर्वांगीण विकास की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जनता का स्नेह विश्वास और सहयोगी हमारी सबसे बड़ी शक्ति है किसी विश्वास के साथ हम निरंतर क्षेत्र के विकास जन सेवा और हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां को पहचानने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सशक्तिकरण में, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नए नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण का तात्पर्य महिलाओं को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक शैक्षिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाना है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं। कि दृढ़ संकल्प एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से महिला शक्ति के उत्थान की दिशा नवीन ऊंचाइयां स्थापित करेंगे।

इस शुभ अवसर पर, ग्राम सभा चामक के प्रधान दिनेश सेमवाल, गोडणा से राकेश रावत,जाखणी से प्रधान सरोज देवी, विक्रम रावत,चंद्रबल्लव चमोला , दिलीप राणा, रामेश्वर सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण वर्तवाल, सुनीता बर्तवाल, राकेश रावत, यशपाल रावत, हिम्मत रावत, आदि सभी ग्रामीण मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad