रुद्रप्रयाग:भाजपा अनु०मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन!मानेंद्र कुमार की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग :भारतीय जनता पार्टी अनु०मोर्चा रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल की अध्यक्षता में परिचयात्मक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि अनु०मोर्चे के जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग अमित मोहन का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, सभी पदाधिकारियों का परिचय, मोर्चे विस्तार को लेकर चर्चा की गई।अनु०मोर्चा जिला रुद्रप्रयाग के जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद के संचालन में, जिला अध्यक्ष हर्ष लाल ने मुख्य अतिथि व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अमित मोहन ने अपने संबोधन में कहा भाजपा अनु०मोर्चासमाज के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति व नीति और केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मोर्चे के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टीसे जोड़ने का कार्य करे।तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस शुभ अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमर देई शाह,भाजपा अनु०मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष लाल, कुंवर सत्यार्थी,जिला महामंत्री अमित टम्टा, देवेन्द्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष दलजीत लाल, मिथिला देवी, जिला मंत्री अनिल कुमार, दीना देवी, सभी मंडलों के अध्यक्ष गण, सुनील टम्टा, राकेश टम्टा, गोपाल प्रकाश, भोपाल टम्टा,आदि सभी कार्यकर्ता मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad