हल्द्वानी:नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राज्य के समस्त जनपदों में नशामुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान थीम के अन्तर्गत नशामुक्त सप्ताह मनाये जाने हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राज्य के समस्त जनपदों में 17 से 26. जून तक नशामुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान थीम के अन्तर्गत नशामुक्त सप्ताह मनाये जाने हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ युवराज पंत, मनोवैज्ञानिक, सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी द्वारा राज्य में विस्तार से नशे के बढ़ते प्रकोप एवं उससे छुटकारा पाने के संबंध में जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत कार्यरत विभिन्न समिति/परिषद/बोर्ड के सदस्यों द्वारा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय एवं छात्रों एवं अभिभावकों से अपील की गयी कि नशामुक्त समाज के लिये सभी वर्गो / समुदायों द्वारा सक्रिय सहयोग किया जाना अति आवश्यक होगा। कार्यक्रम में देवभूमि एकेडमी, मानपुर पूरब, हल्द्वानी के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं साथ ही आयोजित निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया तथा विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में निदेशालय से जगमोहन सिंह कफोला, उप निदेशक एवं वासुदेव आर्य, उप निदेशक द्वारा अपने उद्बोधन में उत्तराखण्ड राज्य में नशे के विस्तार एवं उस पर कैसे रोकथाम की जा सकती है, पर अपने विचार रखे। अन्त में श्री के०आर० जोशी, सहायक निदेशक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों/छात्रों / शिक्षकों /विभागीय कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में निदेशालय, समाज कल्याण परिवार के समस्त अधिकारी / कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad