
चंपावत 22 जून l
24 जून (बुधवार) को आयोजित होगा जिलाधिकारी का जनता मिलन कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने की प्रतिभाग करने की अपील की है l
जनपद मुख्यालय में आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम इस बार आगामी 24 जून , बुधवार को आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में होने वाला यह कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर ही संपन्न होगा।
जिला प्रशासन ने इस संबंध में जनपद वासियों से अपील की है कि इस बुधवार को नियत समय पर जनपद मुख्यालय पहुंचकर जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।
ADVERTISEMENTS