बनबसा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोकाकुल परिवारों से भेंट कर, गहरी संवेदनाएं व्यक्त कींl Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बनबसा :प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान बनबसा क्षेत्र में विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेंट कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मा. मुख्यमंत्री ने देशीफार्म, बनबसा निवासी श्री बलवीर कश्यप के आवास पहुंचकर उनकी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी का सर्पदंश के कारण 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वन विभाग की ओर से सर्पदंश पीड़ित के आश्रितों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के अंतर्गत 3 लाख रुपये की धनराशि का चेक परिजनों को प्रदान किया गया।

मा. मुख्यमंत्री ने चन्दफार्म निवासी श्री दिनेश चन्द्र जोशी के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र स्वर्गीय श्री नितिन जोशी के आकस्मिक निधन पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। स्वर्गीय श्री नितिन जोशी का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मा. मुख्यमंत्री ने चन्दफार्म, बनबसा निवासी श्री हरीश चन्द के आवास पहुंचकर उनके पूजनीय पिता स्वर्गीय श्री देवेन्द्र चन्द के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दौरान मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad