
हल्दूचौड़:(लालकुआं) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण, श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के मार्गदर्शन तथा श्री बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अर्जुन गोस्वामी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ एवं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस द्वारा आनंद सक्सैना पुत्र जगदीश सक्सैना निवासी बैरीपड़ाव, गोला गेट, शिव मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, लालकुआं, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम
1- उपनिरीक्षक अर्जुन गोस्वामी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
2- कांस्टेबल गुरमेज सिंह