





हल्द्वानी +वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कल 21 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित* की गई है।
जनपद में स्थापित 11 परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केन्द्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट्स, संस्थाओं, कोचिंग सेंटरों की सघन चेकिंग की जा रही है।
अभियान के दौरान कुल 161 होटल/ढाबों/रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 61 प्रतिष्ठानों में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए ₹16,500 का संयोजन शुल्क जमा किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु जनपदभर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान *332 वाहनों के चालान किए गए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 वाहनों को सीज* किया गया। इसके अतिरिक्त 02 वाहन चालकों के डीएल एवं आरसी निलंबन हेतु प्रेषित किए गए। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ₹66,500 का संयोजन शुल्क जमा गया।
नैनीताल पुलिस द्वारा परीक्षा केन्द्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
नैनीताल पुलिस अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
ADVERTISEMENTS