लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति प्रेम व जागरुकता पैदा करने के लिए कक्षा-5वीं की छात्रा गरिमा दुर्गापाल और कक्षा-3 की छात्रा अनुकृति राणा ने हिन्दी पर सुन्दर कविता प्रस्तुत की। शिक्षक वर्ग की ओर से वरिष्ठ शिक्षिका एवं समन्वयक कंचन जोशी द्वारा विस्तारपूर्वक हिन्दी के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी को अपनी आत्मा में बसाए रखने के लिए कहा गया।….>



विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक श्री एस०एस०नेगी ने स्वयं भी हिन्दी कविताएँ पढ़कर सभी विद्यार्थियों से हिन्दी के प्रति लगाव रखने और हिन्दी साहित्य पढ़ने का आह्वान किया। श्री नेगी ने भाषाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भाषाएँ सभी सीखी जानी चाहिए किन्तु अपनी मातृ भाषा के प्रति सम्मान और आकर्षण होना चाहिए। जिस प्रकार सी०बी०एस०ई० द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। साथ ही प्रधानाचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।