रुद्रपुर:महेशपुर में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर । ग्राम महेशपुर में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ आकाश बाठला एवम् अंकित बाठला के संयुक्त प्रयास से सैकड़ों युवाओं व ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए पार्टी के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी युवाओं व ग्रामीणों का माल्यार्पण कर एवं कांग्रेस का झंडा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विकास कार्यों की कमी से परेशान है। पिछले साढ़े चार वर्षों से क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हैं जिसके कारण ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ठुकराल ने कहा कि विकास कार्य नहीं होने के कारण क्षेत्र उपेक्षित बना हुआ है। जनता छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी परेशान है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और अकर्मण्यता के चलते क्षेत्र में अपेक्षित निर्माण एवं विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संपूर्ण जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। यही कारण है कि लगातार लोग भाजपा को मात देकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी युवाओं और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आ“वान किया। इस दौरान कांग्रेस में;शेष पृष्ठ सात परद्धशामिल हुए युवाओं व ग्रामीणों ने कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाए और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में विशाल, हिमांशु, अमन, अभय, अभिषेक, आकाश, अजीत, अनिल, हरीश, फुरकान, कपिल, करन, मनीष, कृष्णा, अतुल, मयंक, विकास, नितेश, मोहित, सजल, प्रियांशु, श्यामदेव, शानू, संदीप, शौर्य, विशेष, चंदू, शिवा, लक्की, बरकत, अभय, रोहन, अरूण, मोहन, सचिन, प्रसन्नजीत, अजय, विजय, ओमकार, विपुल, हनी, सुदर्शन, राजा, शिवम, सुनील, गुड्डू, रोहित, अखिल, अमृत, आनन्द, अनिकेत, अनुज, राजू, चीनू, हर्ष, अर्जुन, दिव्यांशु, गौरव, अमरजीत, दीपक, प्रिंस, विनीत, करन, हरबंश व खुश आदि शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला पंचायत सदस्य पति तेज सिंह, पूर्व प्रधान पिपलिया, दिनेश पंत, अशोक राय, सुनील चुग,आशीष बाला, नासिर अली,करण रंधावा, गुरनाम सिंह कालड़ा, अंकित बतला, आकाश बाटला, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, कुंवर पाल कोली, सुदीप ठाकुर, केरु मंडल, विजय बहादुर, जसपाल सिंह, वरुण सरकार, वंश शर्मा, विजय शंकर, रेशम सिंह, परितोष हाल्दार,आरिफ गाजी, पूर्व प्रधान बुरा नगर अशोक विश्वास मधु, रोहित घीक, प्रदीप यादव ,आकाश विश्वास, गुरदयाल सिंह, अमरपुर ग्राम प्रधान राम सिंह, संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, सुमित बटला, दीपक मल्होत्रा, विकास बंसल, संजय सैनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad