




काशीपुर, 15 जून l
महिला पतंजलि योग समिति उद्यम सिंह नगर (पश्चिम) काशीपुर की वरिष्ठ योग शिक्षिका श्रीमती मीरा नैलवाल जी द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री अरविंदो सोसायटी केंद्र काशीपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ नाम जप एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित साधक बहनों ने सामूहिक रूप से भगवान के पावन नाम का जप कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। दीप यज्ञ के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक विचारों तथा विश्व कल्याण की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर समिति की अनेक बहनों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुरुषोत्तम मास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नाम जप और यज्ञ जैसे आध्यात्मिक अनुष्ठान मन को शांति प्रदान करते हैं तथा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता और संस्कारों का विकास करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ हुआ। पुरुषोत्तम मास में इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।।