अल्मोड़ा :राष्ट्रीय सेवा संघ के अल्मोड़ा के कर्बला में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा क्वारब से ही सेवा संघ के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर रानीखेत लाया गया जहां रानीखेत विश्व हिन्दू परिषद के हर्षवर्धन पन्त, नवल किशोर पाण्डेय विपिन कुमार भार्गव देव गोयल और उनकी टीम द्वारा द्वारा उनका समर्थन कर जोरदार नारेबाजी की गयी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।।
विश्व हिन्दू परिषद जिला जिलाध्यक्ष रानीखेत हर्षवर्धन पन्त द्वारा कार्यकताओं के इस तरह के प्रशासनिक दमन की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह हिन्दू संगठनों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार उसी तुष्टिकरण की दिशा मैं आगे बढ़ रही है जिसका हमेशा विरोध करती थी।।….




एक तरफ मुख्यमंत्री अवैध मस्जिद ओर मजारों की ध्वस्तीकरण की बात करते हैं वही उनका प्रशासन अवैध निर्माण की बात करने पर संगठन को ही कानून के कटघरे मैं खड़ा करने की कोशिश करता है और हिंदू संगठन के लोगों पर ही कार्यवाही करता है ।।