हल्द्वानी:वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को पुलिस मुस्तैद, डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था लागू की गई! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी +जनपद नैनीताल में वीकेंड (शनिवार एवं रविवार) के दौरान बढ़ते पर्यटक आवागमन एवं यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में एवं डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था लागू की गई है।

इसी क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु सड़कों पर पुलिस कर्मियों की सक्रिय ड्यूटी लगाई गई है, जिससे जाम की स्थिति न बने एवं आमजन/पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad