रुद्रप्रयाग : तल्लानागपुर क्षेत्र के स्व०श्याम वशिष्ठ शास्त्री राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटी में प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया..















मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे (ग्राम सभा वष्टि रुद्रप्रयाग के रहने वाले) दिल्ली से प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी सुन्दर सिंह भंडारी का छात्र छात्राओं द्वारा बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
शिक्षक धर्मानंद चमोला के संचालन में मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं व बैज अलंकरण करके स्वागत के साथ साथ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
स्व०बच्चन देई भंडारी/स्व०दिवान सिंह भंडारी जन कल्याण समिति के प्रबंधक व उद्योगपति सुन्दर सिंह भंडारी ने भारी संख्या में पहुंचे अभिभावक, जनप्रतिनिधीगणों,शिक्षक गणोंका हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा मंदिर ही राज्य,देश का भविष्य है। विभिन्न प्रतिभाओं स्पर्धा में बच्चे निकल कर माता-पिता शिक्षक गणों और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां पर भी सभी छात्र-छात्राओं आप लोग भी पढ़े लिखे और किसी ना किसी प्रतिभा में देश का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनीति से नहीं जुड़ा हूं। बल्कि समाज सेवा करना ही मेरा एक उद्देश्य है। मानव धर्म है,समौण के रूप में मैं अपनी तरफ से छात्र छात्राओं को एक छोटी से भेंट लाया हूं।
समाजसेवी सुंदर सिंह भंडारी के द्वारा स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को जैकेट मिष्ठान व कार्यक्रम में पहुंचे सभी शिक्षक गणों, अभिभावकों को स्मृति चिन्ह देखकर सभी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह भंडारी व संचालन कर रहे धर्मानंद चमोला ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का हार्दिक आभार जताया।इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि लखपत सिंह राणा,प्रवक्ता गंगा राम सकलानी, रागिनी नेगी, पीटीए अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, उप प्रधानाचार्य पूनम,पूर्व प्रधानाचार्य आरपी सेमवाल,विद्यालय संस्थापक सदस्य, शंभु प्रसाद वशिष्ठ, मातवर सिंह नेगी,जगदम्बा प्रसाद चमोला, स्वदेश राज, अनिल सजवाण, अनूप नेगी जयदीप सिंह भंडारी, सुभाष चंद्र, रजनी, संध्या, मंजरी नेगी, नीलम जगवाण,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित प्रदाली, समाज सेवी मानेंद्र कुमार, लक्ष्मण वर्तवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल, देवेंद्र गुसाई,आदि जनप्रतिनिधी गण, अभिभावकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।