

रामनगर: 19 अप्रैल को वादी विशन सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह निवासी शांति कुंज रोड, पीरूमदारा, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि 16 अप्रैल को सायं वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई हेतु जा रहे थे। *इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे।*
इनमें से *एक युवक बाइक से उतरकर उनके पीछे खेत तक गया और बात करने के बहाने अचानक उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर वापस बाइक पर बैठकर अपने साथियों संग फरार* हो गया।
छीना-झपटी के दौरान मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर गिर गए जबकि शेष दाने व पेंडल आरोपी अपने साथ ले गए।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में *एफआईआर संख्या 120/26 धारा 304 बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल व सीओ रामनगर सुमित पांडेय को विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश दिए गए।घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल व सीओ रामनगर सुमित पांडेय को विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश दिए गए।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।चौधरी ढाबा* के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।सावेज उर्फ भूरा पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी महेशपुर काशीपुर (उम्र 19 वर्ष),जुबैर पुत्र मौ० जाहिद, निवासी किला बाजार काशीपुर (उम्र 25 वर्ष),एक विधिविवादित किशोर संरक्षण में पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुनः क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने आए थे। गिरफ्तारी टीम 0नि0 वीरेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी पीरूमदाराउ0नि0 गणेश जोशी,का0 संजय दोसाद,का0 मेघा चन्द्र,का0 संदीप सिंह,का0 विक्रम कुमारll