ब्रेकिंग हल्द्वानी : कप्तान का नशे पर सख्त प्रहार, कोतवाली क्षेत्र में 08 ग्राम स्मैक सहित नशे का सौदागर गिरफ्तार, पकड़ा गया अभियुक्त निखिलेश कनवाल पुत्र अनिल कनवाल,(SSJ) काॅलेज अल्मोड़ा में बी.ए. का स्टूडेंट है, पूर्व में भी अल्मोड़ा से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है# Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी +मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही करायी जा रही है।

युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कृष्णा अस्पताल के पास, चौकी भोटियापड़ाव क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण:
निखिलेश कनवाल पुत्र अनिल कनवाल निवासी: खत्याड़ी, स्टेडियम के पास, अल्मोड़ा
उम्र: 20 वर्ष,अभियुक्त पूर्व में जनपद अल्मोड़ा से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।,पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि (SSJ) काॅलेज अल्मोड़ा में बी.ए. का स्टूडेंट है।गिरफ्तारी टीम:उ0नि0 आरती,कानि0 सुभाष राणाl

नैनीताल पुलिस का संदेश:
नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना हमारी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad