हल्द्वानी: मे फायरिंग का सनसनीखेज मामला: हत्या के प्रयास में अभियुक्त गिरफ्तार, रिवाल्वर व कारतूस बरामद# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 25 अप्रैल को वादी कमल परमार पुत्र डुंगर सिंह परमार, निवासी कपूर आटा चक्की, सुभाष नगर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा अपने साथियों योगेन्द्र परमार पुत्र नरेन्द्र सिंह परमार निवासी आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर, हल्द्वानी तथा सुदर्शन परमार पुत्र दर्शन सिंह परमार निवासी बैंक कॉलोनी, दोनहरिया, हल्द्वानी के साथ थाना उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर दी गई।

तहरीर में अवगत कराया गया कि 25. को समय लगभग 19:00 बजे मनीष परिहार नामक व्यक्ति द्वारा अपनी कार संख्या UK04AQ-3663 का उपयोग करते हुए वादी को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जो वादी के मकान की सीढ़ियों (जीने) पर जाकर लगा। इस घटना में वादी एवं उनका पोता बाल-बाल बच गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026, धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त गंभीर प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर (.32 बोर), 01 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया गया।….

गिरफ्तार अभियुक्त मनीष परिहार पुत्र जवाहर सिंह परिहार निवासी कृष्णा नगर फेस-E, डहरिया, हल्द्वानी, जिला नैनीताल मूल पता: ग्राम/पो0 असों, तहसील/थाना कपकोट, जिला बागेश्वरl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad