चंपावत:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में 4था स्थान,हिमानी उप्रेती और यश अवस्थी ने किया टॉप, चंपावत का बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत ++उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा घोषित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में जनपद चंपावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी सशक्त शैक्षिक पहचान स्थापित की है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों स्तरों पर शीर्ष स्थानों में स्थान बनाया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा।

हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 2,876 पंजीकृत छात्रों में से 2,845 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 94.80% छात्र सफल रहे। इनमें 183 छात्र ऑनर्स, 886 प्रथम श्रेणी, 1,247 द्वितीय श्रेणी एवं 381 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में कुल 2,465 पंजीकृत छात्रों में से 2,450 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 2,281 छात्र सफल रहे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.10% दर्ज किया गया।

जनपद चंपावत ने इस वर्ष सुधार करते हुए हाईस्कूल में प्रदेश में 5वां स्थान एवं इंटरमीडिएट में 4था स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त प्रदेश की टॉप-25 वरीयता सूची में हाईस्कूल के 5 एवं इंटरमीडिएट के 6 छात्रों ने स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

हाईस्कूल में हिमानी उप्रेती ने 96.20% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्र— संगीता भट्ट (94.60%), पवन सिंह रावत (94.60%), जलज ओली (92.80%), नरेंद्र कुमार (92.60%), आयुष जुकारिया (92.40%), दिव्यांशु जोशी (92.40%), प्राची पंचोली (91.60%), प्रिया बिष्ट (91.40%), सुमित जोशी (90.20%), हर्षित जोशी (90.20%), सृष्टि महारा (90%) एवं शिवांशी जोशी (90%)— ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इंटरमीडिएट में यश अवस्थी ने 93.80% अंक प्राप्त कर जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख छात्र— रिया चौबे (93.20%), सांची जोशी (92.80%), मयंक जोशी (92.80%), हंसा भट्ट (92.60%), हेमा नायक (92.40%), धीरज चंद (92%), दीपांशु बोरा (91.60%), गौरव बिनवाल (91%), आदित्य तिवारी (90.80%), तनुजा उप्रेती (89.20%) एवं ऐश्वर्या उप्रेती (88.80%)— ने भी शानदार सफलता अर्जित की।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी। ..

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad