हल्द्वानी : हल्द्वानी-रामनगर में चोरी का खुलासा, 3 मोटरसाइकिल बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, थाना लालकुआं, चोरगलिया पुलिस टीम ने फरार चल रहे 03 वारंटियों को भी किया गिरफतार#ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी+जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु डॉ0 मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए विभिन्न थाना हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, चोरगलिया द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।चोरी की बाइक बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार (रामनगर)

वादी सौम्य प्रकाश विद्यार्थी निवासी छोई, रामनगर द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UK 04 L-0614 चोरी होने की सूचना पर कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 114/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत की गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल को चोरपानी क्षेत्र से बरामद कर 01 मोटरसाइकिल बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।दो वाहन चोरी का खुलासा, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार (हल्द्वानी)हल्द्वानी में दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर FIR संख्या 130/26 व 131/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत की गई।
विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की
पुलिस टीम द्वारा मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की TVS स्पोर्ट (UK04H 0948), हीरो स्प्लेंडर (UK04Z 8184) बरामद की गईं।
उक्त प्रकरण में धारा 317(2), 3(1) BNS की बढ़ोतरी की गई है।ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा एक वारण्टी गुलाम रसूल उर्फ निक्का को संबंधित वाद संख्या 1927/2025 धारा 26 वन अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।
लालकुआं पुलिस की कार्यवाही, 02 वारण्टी गिरफ्तारलालकुआं पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत 02 वारण्टी अभियुक्तों राजा परिहार कमल सिंह धरियाल को संबंधित वाद संख्या 1922/2021 धारा 279/323/504/506 भादवि में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad