खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सौजन्य नवनिर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सौजन्य नवनिर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का फीताकाट कर शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल अति आवश्यक है। खेलो से मन, मस्तिष्क व शरीर स्वस्थ रहता है और हमें अनुशासन,टीम भावना, नेतृत्व करना सिखाता है।उन्होंने कहा खिलाड़ी लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ें सिद्धि तक अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा अब खेल एक मनोरंजन का साधन नहीं है,खेलो में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं इसलिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुशासन के साथ खेले।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया,फिट इंडिया योजनाओं के अन्तर्गत खेलो का ढांचागत विकास किया है इसलिए हमारे खिलाड़ी आज सभी खेलो में परचम लहरा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मिलते हैं व उनका हमेशा उत्साहवर्धन करते हैं।उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेलो में परचम लहराया है,हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है।

उन्होंने कहा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 28 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी में नियुक्तियां दी गई है, और इस वर्ष 10 हजार युवाओं की सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने ओपन जिम व क्रिकेट में हाथ आजमाये।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम , जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल रुचि अग्रवाल,डॉ विवेक अग्रवाल,वरुण अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल,नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी एवं जनता मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad