हल्द्वानी:सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी : लिटिल मिरेकल फाउंडेशन यानि थाल सेवा में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और उन्होंने थालसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दी, साथ ही टीम थाल सेवा को व्यक्तिगत रूप से बर्तन आदि भी भेंट किए ।
श्री धामी ने इस अवसर पर कहा “थाल सेवा” बीते 2018 से मेडिकल कॉलेज में आने वाले तीमारदारों को 5 रु में भोजन कराती है । बिना सरकारी सहायता के रोज करीबन 1000 से 1200 लोग भोजन करते है, अभी तक 30 लाख थाल बिना किसी छुट्टी के परोसे जा चुके है । माह में एक बार मेरे परिवार से भी थालसेवा होती है, आज उसी सेवा का दिन था इस लिए मैं भी आज थालसेवक के रूप में आया हूं, मेरी टीम थाल सेवा को शुभ कामनाएं, जन सहभागिता से ऐसी सेवाएं सभी शहरों में होनी चाहिए ।
श्री धामी का टीम थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा और अन्य सदस्यों ने स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
श्री धामी ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया और स्वयं भी भोजन की गुणवत्ता को परखा ।

विशाल को मिली कृत्रिम टांग

टीम थाल सेवा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बाजपुर निवासी विशाल को कृत्रिम टांग लगवा कर दी, इस मौके पर कृत्रिम अंग विशेषज्ञ कविता भट्ट, डॉ गौरव सिंघल, समाजसेवी श्याम अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल, आदि भी मौजूद रहे ।

उल्लेख करना है कि टीम थाल सेवा अक्टूबर 2018 से बिना रुके सोशल मीडिया से क्राउड फंडिंग के जरिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के पास चल रही है और अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को केवल 5 रु में भोजन उपलब्ध करवाती है ।

संस्था के सदस्यों में राजीव वाही, राजीव बग्गा, रक्षित वर्मा, प्रवीण मित्तल, राहुल वार्ष्णेय, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, अतुल वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, स्वाति कपूर कनिका वासुदेवा, रीना मानसेरा आदि ने टीम थाल सेवा के साथ चल रही वस्त्र सेवा, उपचार सेवा के विषय में सीएम धामी को जारी दी ।
उल्लेखनीय कि समाज से लोग जन्मदिन, विवाह दिवस और अन्य स्मरणीय दिवसों के जरिए थाल सेवक के रूप में हमसे जुड़कर अपना सहयोग देते है । संस्था केवल 5 रु में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराती है।

थाल सेवा का परिचय
उत्तराखंड राज्य के दूसरे बड़े शहर हल्द्वानी में स्वयं सेवी संस्था “लिटल मिरेकल फाउंडेशन” ने जरूरतमंदों के लिए भोजन केवल पांच रु में सेवा शुरू की हुई है, जिसे नाम दिया गया है “थाल सेवा” ।
19 अक्टूबर 2018 को …

विजय दशमी के दिन हल्द्वानी शहर के सबसे बड़े सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के समीप “थाल सेवा” शुरू करने के पीछे मकसद ये था कि सुदूर पहाड़ो से इलाज करवाने आये लोगो और उनके परिवारजनों के लिए एक वक्त का सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad