
देहरादून : हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की गई।
टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के जोशी ने मुख्यमंत्री को टैक्स बार से संबंधित अति आवश्यक विषयों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में एन के जोशी , सचिव हिमांशु कोठारी, पूर्व अध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व अध्यक्ष सुमित गुप्ता तथा विधिक सलाहकार अक्षय अग्रवाल उपस्थित रहे।