ब्रेकिंग रुड़की: होटल ‘राज महल[ में चल रहा था कसीनो, महिला परोस रही थीं शराब, पुलिस ने 32 लोग को किया गिरफ्तार, होटल सील!

खबर शेयर करें -

‘नेपाल, चंडीगढ़ और दिल्ली की हैं महिलाएं
गिरफ्तार आठ महिलाओं में से तीन नेपाल, तीन चंडीगढ़ और दो दिल्ली की रहने वाली हैं, वहीं, इस कार्रवाई में रुड़की के साथ ही सहारनपुर, देहरादून, कलियर के लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, युवा से लेकर बुजुर्ग तक इस खेल में शामिल थे’..

रुड़की:पुलिस को होटल में कसीनो संचालित होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम बनाकर होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस जब होटल में पहुंची तो हॉल में कसीनो चलता मिला और लोग जुआ खेलते मिले।पुलिस ने रामपुर के पास स्थित होटल राजमहल में छापा मारकर छठवीं मंजिल पर अवैध रूप से चल रहे कसीनो का भंडाफोड़ किया है। मौके से आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इसके साथ ही 2.74 लाख की नकदी, कसीनो क्वाइन, ताश की गड्डियां और शराब की बाेतलें भी बरामद गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे होटल संचालक मेहरबान और लाल तप्पड़ के पूर्व पार्षद विपिन के कहने पर कसीनों में जुआ खेलने आए थे। पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश कर रही है। होटल को सील कर दिया गया है।बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस को होटल में कसीनो संचालित होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम बनाकर होटल की घेराबंदी कर छापा मारा गया। पुलिस जब होटल में पहुंची तो हॉल में कसीनो चलता मिला और लोग जुआ खेलते मिले। आठ महिलाएं इन सभी को शराब परोस रहीं थीं। पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पुलिस ने नकदी समेत 10 ताश की गड्ड़ी, 1895 कसीनो क्वाइन, 32 मोबाइल, 21 एंट्री कार्ड, शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में कसीनो का अकाउंटेट भी शामिल है। होटल से गिरफ्तार कर पुलिस सभी को बस से ले गई।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि होटल में कसीनो संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई थी। आठ महिलाओं के साथ ही 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल को सील कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad