हल्द्वानी: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा हरेला सप्ताह के तहत हरेला पर्व पर बृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी संवाददाता संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आज भी हरेला सप्ताह के तहत हरेला पर्व पर बृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा हरेला सप्ताह के तहत प्रत्येक दिन सैकड़ो पौधों का रोपण किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज हरेला पर्व पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के सभी इकाइयों व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी इकाइयों में हजारों पौधों का रोपण किया गया। कर्मचारियों ने जिन पौधों का रोपण किया अब उनका संरक्षण भी कर्मचारियों के द्वारा ही किया जाएगा। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड में उनका संगठन ही है जिसके द्वारा अपने आंदोलन के साथ-साथ बृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाता है। गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड में अपनी मांगों को मनाने के लिए इस प्रकार का आंदोलन कोई भी संगठन नहीं करता है‌। निगम के कर्मचारियों द्वारा तराई से लेकर उच्च हिमालय क्षेत्र यानी 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई तक पौधा रोपण किया गया जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad