breaking Bageshwar: 🙎नाबालिग को वाहन देना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने वाहन सीज कर किया 25,000 /- रुपये का चालान !✍️ अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

Bageshwar: 🙎नाबालिग को वाहन देना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने वाहन सीज कर किया 25,000 /- रुपये का चालान !✍️ अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक वाहन चालकों व शराब के नशे में वाहन चलाने/यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दृष्टिगत आज यातायात उ0नि0 श्री जीवन सामन्त द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वरक्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के द्वौरान अस्पताल तिराहे के पास वाहन संख्या UK029642 मोटरसाइकिल को रोका और चैक किया तो पाया कि वाहन चालक युवक जिसकी उम्र मात्र 16 वर्ष का है जिस पर नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर वाहन स्वामी देवेंद्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी पांडे खोला भीलेश्वर, बागेश्वर का 25000₹ का चालान कर वाहन को सीज किया गया। तथा उक्त नाबालिक के अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना देंने के बारे में बताकर नाबालिक वाहन चालक को उसके ताऊ महेंद्र सिंह के सुपुर्द किया गया।
बागेश्वर पुलिस का समस्त जनता से अनुरोध है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें कोई भी नाबालिक ….

  

वाहन चलाते हुए पाया जायेगा तो सम्बन्धित अभिभावक या वाहन स्वामी के विरूद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यातायात के नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad