नैनीताल : पुलिस द्वारा भटके हुए 3 मासूम बच्चों एवम वृद्ध महिला को सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द, लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान!

खबर शेयर करें -

💥मित्रता, सेवा, सुरक्षा के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करती नैनीताल पुलिस

😃भटके हुए 03 मासूम बच्चों एवम 01 वृद्ध महिला को सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द, लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान

👉अपने बच्चों व दादी को सकुशल पाकर माता-पिता एवम पोता-पोती के खुशी का ठिकाना न रहा, कहा धन्यवाद नैनीताल पुलिस

नैनीताल अशोक गुलाटी editor-in-chief *पर्यटन सीजन के दृष्टिगत  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि *अधिक भीड-भाड़ होने पर अक्सर छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग रास्ता भटक* जाते हैं, इस सम्बंध में सूचना प्राप्त होने पर *तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सकुशल बरामदगी की जाय* इसी क्रम में *नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सराहनीय कार्य* किया जा रहा है।
    भोटियापड़ाव पुलिस एवम तल्लीताल पुलिस द्वारा भटके हुए 03 मासूमों एवम 01 बुजुर्ग महिला का पता लगाकर उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।

   25  मई को सायं भोटिया पड़ाव चौकी में सूचना प्राप्त हुई कि 02 बच्चे सतीश पुत्र पवन निवासी राजपुरा हल्द्वानी उम्र 10 वर्ष एवं अजय पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह उम्र 11 वर्ष पहले बेलेजली लॉज हल्द्वानी प्राइमरी स्कूल सुभाष नगर भोटिया पड़ाव *स्कूल से छुट्टी के बाद समय लगभग 11:00 से घर नहीं पहुंचे हैं।*
   सूचना पर 1-देवेंद्र सिंह राणा चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव 2-का0 पुष्कर सिंह रौतेला द्वारा *आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद* कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों ने बताया कि वह काठगोदाम बैराज में स्कूल की *छुट्टी के बाद नहाने के लिए गए थे वापस आते समय रास्ता भटक गए।* 
  *परिजनों द्वारा अपने खोये मासूम बच्चों को सकुशल प्रकार नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।*

तल्लीताल पुलिस-
1- आज प्रातः पुलिस को सूचना मिली कि हमजा उम्र- 08 वर्ष पुत्र फरीद जनपद बुलंदशहर अपने माता-पिता के साथ नैनीताल घूमने आया था। जिसने द्वारा पिंक शर्ट एवं ब्लैक ग्रे कलर की पैंट पहने हुए हैं माता-पिता से कहीं बिछड़ गया है।
पुलिस द्वारा तत्काल सेट के माध्यम से एवं लोकल नाव एवं टैक्सी वालों से संपर्क कर फोटो भी व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर की गई। इसके पश्चात तल्लीताल में रेस्टोरेंट मलिक ने बताया कि एक बच्चा यहां आस-पास घूम रहा है। पुलिस द्वारा बच्चों को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया अपने बच्चों को सकुशल प्रकार नैनीताल पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

2- दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल की रहने वाली वृद्ध महिला सुकमा थापा उम्र- 85 वर्ष निवासी नेपाल जो कि अपने पोता-पोती के साथ नैनीताल घूमने आई थी भीड़-भाड़ में कहीं बिछड़ गई है।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सेट के माध्यम से सभी संबंधित को सूचित कर और फोटो नैना देवी मंदिर के आस-पास एवं व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रुप में शेयर किया गया।
अथक प्रयास के बाद माल रोड अलका बोट स्टैंड के पास वृद्ध महिला अकेली बैठी हुई मिली जिसे पुलिस द्वारा सकुशल महिला के पोता पोती को सुपुर्द किया गया अपनी दादी को सकुशल सुपुर्द किये जाने पर नैनीताल पुलिस की प्रशंसा की गई।…..


   

पुलिस द्वारा परिजनों को बच्चों/ बुजुर्गों को इस प्रकार अकेला न छोड़े जाने की समझाइए दी गई।
पुलिस टीम- अ0उ0नि0 जगत सिंह, हे0का0 सुमित चौधरी जल पुलिस, हे0का0 ललित बोरा आदि।बच्चों के माता-पिता व पोता-पोती के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा उनके द्वारा पुलिस को बार-बार धन्यवाद दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad