बिग ब्रेकिंग बागेश्वर ‌:😯 जंगल की ‘अग्नि कुंड’ में भेट चढ़ा राशन से भरा ट्रक!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर विशेष सवाददाता

कठायतबाड़ा के पास सड़क किनारे राशन से भरा ट्रक जंगल की आग की भेंट चढ़ गया। यदि समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो करीब 22 वाहन आग की चपेट में आ जाते। दमकल विभाग ने आग पर काबू किया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि वन विभाग ने जंगल की आग के बजाए नाप भूमि से आग फैलने की बात की है।

पंकज भट्ट निवासी जागेश्वर हाल निवासी कठायतवाड़ा कॉलेज गेट पर परचून की दुकान वालों का ट्रक संख्या यूके-01-सीए-0633 कठायतवाड़ा से आगे मोड़ पर खड़ा था। रविवार की शाम करीब चार बजे जंगल से फैली आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। वाहन स्वामी ने बताया कि वाहन में करीब छह लाख का सामान था। आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जहां ट्रक जला था वहां पर कई गाड़ियां और खड़ी थी। सभी वाहनों का ऑनलाइन नंबर लेकर उनके चालकों को मौके पर बुलाया और कुछ गढ़ियों को धक्का मारकर वहा से साइड किया और बड़ा हादसा होने से बचाया। नही तो कई और वाहनों में आग लग सकती थी। उन्होंने बताया कि जंगल की आग से ट्रक जला है। अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत और उनकी फायर की टीम ने आग पर काबू पाया। इधर रेंजर एसएस करायत ने बताया कि आग नाप भूमि से सिविल भूमि में फैली। इस आग से वाहन चपेट में आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad