मुखानी: [हल्द्वानी] पेड़ से लटकी महिला के शव की पहचान हो गई है|गौरतलब बात यह है कि कमलुवागांजा में संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, आसपास क्षेत्र में मचा हड़कंप मच गया था।अर्धनग्न हालत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव लटका हुआ था, सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने तत्काल युवती की मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस टीम जुट गई और उन्हें शीघ्र सफलता मिल गई। यह जानकारी देते हुए मुखानी थाना अध्यक्ष पंकज जोशी देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल एडिटर इन चीफ अशोक गुलाटी को बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है हरीपुर नायक तारा देवी [47 वर्षीय] विगत कई वर्षों से डिप्रेशन में चल रही थी; कई वर्षों से इलाज भी चल रहा था परंतु वह स्वस्थ नहीं हो सकी थी, इसीलिए संभवत उसने आत्महत्या कर ली, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति…>

पति आर्मी से रिटायर्ड था, दो बच्चे आर्मी में है, मृतका के पति ललित सिंह द्वारा विगत 10 दिन पूर्व गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं । उन्होंने बताया कि कल पोस्टमार्टम होगा।