चंपावत:प्रजातंत्र से नाता है, हम भारत के जागरूक मतदाता हैं!

खबर शेयर करें -

चंपावत 30 मार्च : ब्यूरो

जिला चम्पावत के दिव्यांग आइकॉन हिम्मत सिंनग्वाल ने जिला चम्पावत की अध्यक्षता में मतदान जागरूकता के संबंध में एक बैठक की गई की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सबसे बुजर्ग श्री पान सिंह नेगी जी ने मतदान जागरूकता के संबंध में अपनी बातें रखी। इसी क्रम में अन्य जिलों में भी मतदान जागरूकता के संबंध में दिव्यांगजन सहित सभी लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। दिव्यांगों को मतदान स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो तो सक्षम ऐप से जोड़ कर उनकी समस्याओं का समाधान किस प्रकार किया जाए उनकी जानकारी सक्षम एप के द्वारा दी गई।
मतदाता दिव्यांग आईकॉन हिम्मत सिंनग्वाल ने शत प्रतिशत मतदान के लिए कहा और मतदान स्थल तक पहुंचाने हेतु दिव्यांगों को प्रशासन द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जा रही है और उन्हें सक्षम ऐप से किस प्रकार प्रशासन तक पहुंचा जा सकता है के संबंध में जानकारी और उन्हें ऐप से जोड़ा तथा ऐप की जानकारी दी। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी सहभागिता और शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
बैठक मे दीपक जोशी, नेहा फर्त्याल,अनीता वर्मा एवं दिव्यांगजन भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad