ब्रेकिंग भीमताल:पुलिस द्वारा 24 घंटों के अंतराल में चोरी हुई दो बाइको की बरामदगी सहित अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों गिरफ्तार#

खबर शेयर करें -

          

भीमताल( नैनीताल) स्टाफ रिपोर्टर/ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना भीमताल में 18 मार्च को मुकदमा अपराध संख्या-22/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात मैं अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त चोरी हुई की घटना का श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र अति शीघ्र अनावरण हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।
घटना के अनावरण हेतु श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण एवं श्री विमल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना स्तरीय पुलिस टीम का गठन किया गया।
➡️ गठित पुलिस टीम द्वारा बाइक चोरी की घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसकी सहायता से बाइक चोरी में शामिल तीन संदिग्धों की गहनता के साथ पुलिस पूछताछ करते हुए संपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरी की उपरोक्त घटना में शामिल तीनों अभियुक्तगणों को भीमताल थाना क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल UK 04 G 5794 प्लेटिना तथा UA 04 C 9237 HERO SPLENDER सहित आज दिनांक 19.03.2023 को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का 24 घंटों में ही सफल अनावरण किया गया।

अभियक्त गणों का विवरण

  1. सूरज कुमार पुत्र दुर्गाराम निवासी ग्राम लदफोड़ा पदमपुरी थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल उम्र 26 वर्ष।
  2. हेम कुमार हम कुमार पुत्र पूरन राम निवासी खेड़ाखान पस्तोला जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
  3. राहुल आर्य पुत्र पूरन राम निवासी खेड़ा खान पस्तोला नैनीताल उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम 1- थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्र
2- उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा
3-उप निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी 4-का0 चंद्र सिंह बोरा थाना भीमताल
5-का0 कुलदीप चौधरी थाना भीमताल

                     
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad