







हल्द्वानी (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ)l कांग्रेस के विधायक सुमित हृदेश को उनके आवास में पुलिस ने आज नजर बंद कर दिया हैl चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है जबकि पुलिस के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र धौनी ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल से इनकार किया है विधायक जी को नजरबंद कर रखा है उन्होंने कहा विधायक से रिक्वेस्ट की है कि वह आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के स्थल पर ना जाएं, नजरबंद को उन्होंने एक सिरे से खारिज कर दिया है l दूसरी ओर विधायक सुमित हरदेश ने प्रशासन और पुलिस ने किया नज़रबंद, कर दिया है उन्होंने भाजपा पर तानाशाही का लगाया आरोप लगाया हैl गौरतलब है कि
हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन काफी दिनों से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, ऐसे में आज नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्र मछली बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, जिसका विरोध करने जा रहे हैं हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश को प्रशासन और पुलिस ने उंनको घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत कई थाने और चौकियों की प्रभारी कांग्रेस विधायक के घर पर मौजूद हैं।
वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुमित ह्रदयेश के समर्थन में उनके आवास पर जमे हुए हैं, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनकी हल्द्वानी से हार हुई है, उन्हीं के इशारे पर नगर निगम प्रशासन गरीब लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है और उनके दुकानों को उजाड़ रहा है। सुमित का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं उन्होंने कहा की कई सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर या प्रतिष्ठान खुद अतिक्रमण की जद पर हैं पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, इसके बाद ही बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई हो। फिलहाल कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अपने घर में समर्थकों के साथ मौजूद हैं और खुद को पुलिस से गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं, वह बाजार क्षेत्र में जाने को बोल रहे है लेकिन पुलिस और प्रशासन भी उनको घर से बाहर नही जाने दे रहा है।सुमित हृदेश ने कहा कि नगर निगम द्वारा लोगो को अनायास परेशान किया जा रहा है इसके खिलाफ वो आंदोलन करेगे और विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएगे। साथ ही साथ नगर निगम द्वारा सत्ता का दुरपयोग करने का भी आरोप सुमित हृदेश् ने लगाया। ध्यान देने की बात यह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा हैl उधर आज जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुमित प्रदेश के आवास पर पुलिस फोर्स की सूचना मिली भारी संख्या में कार्यकर्ता आवास में उपस्थित हैंl समाचार लिखे जाने तक भावी रणनीति बनाने में कार्यकर्ता जुटे हुए थे वहीं पुलिस की मुस्तैदी से तैनात हैl