हल्द्वानी:लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर SP सिटी ने ली समीक्षा बैठक! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :डॉ. मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस नैनीताल के निर्देशों के क्रम में हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सर्किल के समस्त विवेचकों की आदेश कक्ष में समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में कोतवाली हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी एवं बनभूलपुरा के विवेचक भौतिक रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अन्य रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, चोरगलिया प्रभारियों एवं विवेचकों तथा वी0सी0 के माध्यम से संबंधित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

बैठक के दौरान 60 दिवस एवं 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी सिटी द्वारा विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न करते हुए साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकताओं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad