Big Breaking उधमसिंहनगर: व्यापारी ज्वैलर्स के एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित 4 की निर्मम हत्या से सनसनी ! बाजार हुआ बंद@ दो शव झाड़ियों में, तथा दो शव घर में बरामद हुए है, बेरहमी से किया गया मर्डर, क्षेत्र में दहशत #

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर (विशेष संवाददाता)l जनपद के नानकमत्ता क्षेत्र में के नानकमत्ता में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना क्षेत्र में पुलिस को यह सूचना मिली कि एक ही परिवार के कि 4 लोगों की हत्या हो गई है हालांकि पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है हत्या की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है आनन-फानन में एसपी सिटी ममता बोहरा समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं।वही मर्डर केस के बाद शहर का बाजार भी बंद हो गया है। विवरण के मुताबिक नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंच गया। शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी का है। एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में हड़कंप मच गया है। शंकर रस्तोगी की ज्वैलर्स की दुकान है। जिनकी पत्नी आशा देवी व सास सन्नो का शव घर से ही बरामद हुआ है। नानकमत्ता बाईपास में झाड़ियों में मिले शव की पहचाल मृतक अजय रस्तोगी के भाई आदेश रस्तोगी ने की हैं। झाड़ियों में मिले शवों में चोट के भी निशान मिले हैं। इस घटना के बाद शहर का बाजार भी बंद करा दिया गया है। वहीं मौके पर नानकमत्ता विधायक प्रेम राणा, एसपी सिटी ममता बोहरा, कोतवाल आर्य समेत शहर के कई लोग मौजूद हैं। हत्या का कारण क्या था यह ज्ञात नहीं हो सका है इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad