हल्द्वानी:सचिव मुख्यमंत्री / आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

”शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित ”…

हल्द्वानी, 18 अक्टूबर ।

सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सर्वप्रथम आयुक्त रावत ने पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार से शंख ध्वनि बजाने का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। आयुक्त रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तत्पश्चात आयोजक समिति द्वारा आयुक्त रावत को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त रावत ने कहा कि “नवरात्रों में माता रानी के दर्शन करना बड़े सौभाग्य की बात है। मैं माता रानी को शीश झुकाकर नमन करता हूँ और सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।”

तत्पश्चात आयुक्त रावत ने गांधी आश्रम स्थित रामकृष्ण धाम आश्रम में प्रथम बार आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से पुष्पगुच्छ व शाल उड़ाकर उनका स्वागत किया गया इस दौरान आयुक्त द्वारा मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन का भोग प्रसाद ग्रहण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad