हल्द्वानी:दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, कहा—सफलता के लिए मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास जरूरी!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि किसी भी चुनौती का सामना करने से पहले स्वयं को मानसिक रूप से तैयार करना आवश्यक है। रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति उसे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ सामना करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, निरंतर मेहनत करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए केवल शारीरिक और बौद्धिक क्षमता ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी महत्वपूर्ण है।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष शोएब, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक समीर टिक्कू, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad