पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान को गढ़वाल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है!

हल्द्वानी |: 18 अक्टूबर|
पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान को गढ़वाल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है|
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने नवनियुक्त वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान को गढ़वाल मंडल प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर एक सशक्त एवं सक्रिय टीम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तथा गढ़वाल मंडल मैं संगठन को मजबूत होगा|
अशोक गुलाटी ने कहा कि उन्होंने कहा की राजेंद्र सिंह चौहान के साथ कई वर्षों तक मीडिया क्षेत्र में कार्य किया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पत्रकार प्रेस महासंघ को मिलेगा तथा उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा। उनसे एक माह के भीतर गढ़वाल मंडल में कर्यकारिणी बनाने को कहा है|
नवनियुक्त राजेंद्र सिंह चौहान गढ़वाल मंडल प्रभारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा।
पत्रकार प्रेस महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी नवनियुक्त राजेंद्र सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

