हल्द्वानी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याणार्थ Police द्वारा एंटी बाॅडी टेस्ट शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें -

पुलिस कर्मियों की सुरक्षा एवं कल्याणार्थ जनपद नैनीताल उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा एंटी बाॅडी टेस्ट शिविर का आयोजन

हल्द्वानी विशेष संवाददाता उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) अध्यक्षा श्रीमती अलकनंदा अशोक डीन टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पंतनगर, के तत्वाधान में जनपद नैनीताल स्तर पर श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन में जनपद स्तर पर कोरोना महामारी से संक्रमित पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवारो की सुरक्षा/बचाव के दृष्टिगत विगत दिनों कोरोना पाॅजिटिव आये पुलिस अधि0कर्मचारी गणों की एंटी बाॅडी टेस्ट कराये जाने हेतु आज कोतवाली हल्द्वानी के मींटिग हाॅल में (UPWWA) के अन्तर्गत एंटी बाॅडी टेस्ट शिविर आयोजित किया गया है।,जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल के ब्लड बैक से आये डाॅ0 सोनाली उपाध्याय के नेतृत्व में टीम कविता मनराल,सुषमा नपच्याल,रीता पाठक, अनिल लैब टेक्नीशियन के द्वारा हल्द्वानी कोतवाली ,पुलिस बहुउददेशीय भवन हल्द्वानी शाखा, डे0 हवालात में नियुक्त कर्मचारियों के द्वारा कुल 114 अधि0कर्मचारी गणों के द्वारा अपने एंटी बाॅडी टेस्ट कराया गया जिसमें से कुल 36 अधि0/कर्मगणों की एंटी बाॅडी टेस्ट रिर्पोट पाॅजिटिव पाये गये जिनके द्वारा भविष्य में किसी भी व्यक्ति को प्जाल्मा दान किया जा सकता है।
उक्त आयोजित शिविर में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,श्री देवेन्द्र सिंह पींचा पुलिस अधीक्षक,अपराध/यातायात नैनीताल, डाॅ0 श्री जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, श्री शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी, श्री महेश चन्द्रा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल,श्री मनोज रतूडी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 नैनीताल, आदि के द्वारा भी एंटी बाॅडी टेस्ट कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad