दून पुलिस हेल्पलाइन में अश्लील वीडियो भेजा! करनाल हरियाणा का शरारती युवक था Police तलाश कर रही है

खबर शेयर करें -

देहरादून देहरादून कार्यालय से राज की मित्र पुलिस कोरोना महामारी के मजबूर व असहाय लोगों की दिन-रात मदद करने में लगे हुए हैं वही असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला देहरादून राजधानी की हेल्प लाइन पर अश्लील फोटो व वीडियो मिले हैं वह व्यक्ति हरियाणा के मोबाइल नंबर बताया जाता है पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है विवरण के मुताबिक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एक व्यक्ति ने महिला हेल्पलाइन के वाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। नगर कोतवाली पुलिस ने कंट्रोल रूम के प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी भुवनचंद्र भेंटवाल ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि स्टेट महिला हेल्पलाइन के 9411112780 नंबर पर पहले महिला उत्पीड़न से संबंधी शिकायतें वाट्सएप के माध्यम से आती थीं।वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उक्त नंबर को पुलिस मुख्यालय की ओर से मिशन हौसला के लिए संचालित किया जा रहा है।


12 मई को एक व्यक्ति ने इस वाट्सएप नंबर पर एक अश्लील वीडियो व दो फोटो भेज दी।हेल्पलाइन नंबर इन दिनों 112 कंट्रोल रूम की ओर से परिचालित हो रहा है। ऐसे में जब अश्लील वीडियो व फोटो देखे गए तो तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के आदेश पर नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि मोबाइल नंबर करनाल, हरियाणा का है। आरोपित की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad