बागेश्वर:जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक में 3.85 करोड़ के 25 विकास कार्यों को मंजूरी!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधन समिति द्वारा पूर्व में संस्तुत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अंतर्गत ₹2.72 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अंतर्गत ₹1.13 करोड़ की लागत के 6 विकास कार्यों सहित कुल ₹3.85 करोड़ के 25 विकास कार्यों को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस दौरान जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत प्राप्त आय एवं किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि इनका लाभ स्थानीय जनता को समयबद्ध तरीके से मिल सके। उन्होंने कहा कि शासी परिषद के सदस्यों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनहितकारी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इन कार्यों का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट, जिला खान अधिकारी नाज़िया हसन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad