भाजपा नेताओं की चेतावनी यदि कल दोपहर तक विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुई तो धरना देंगे!..




[भाजपा नेताओं की चेतावनी यदि कल दोपहर तक विधायक हरीश धामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो धरना देंगे!]पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले के उद्घाटन में विधायक हरीश धामी ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जिससे सांस्कृतिक संध्या रद्द हो गई। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं और विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।]]

जौलजीबी (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के पहले ही दिन राजनीतिक घमासान चरम पर पहुंच गया। धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने मंच से सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जमकर भड़ास निकाली।
कार्यक्रम के दौरान माइक बंद किए जाने के आरोप से भड़के विधायक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सरकार पर तीखा हमला बोला। विधायक हरीश धामी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दी और मंच से दो टूक कहा कि यदि प्रशासन गुंडागर्दी करेगा, तो वे सबसे बड़े गुंडे हैं।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अन्य राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को मंच पर उचित स्थान क्यों नहीं दिया गया।
मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि लोग भले ही आपको धाकड़ धामी कहते हों, लेकिन असल में आप डरपोक और भगोड़ा हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में जनता से की गई घोषणाएं आज तक पूरी तरह अधूरी पड़ी हैं और शासन-प्रशासन स्तर पर स्थानीय विधायक की बात तक नहीं सुनी जा रही है। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से पहले के विधायक हैं और वर्ष 2027 में वे इस पद पर नहीं रहेंगे।…

उन्होंने खुली चुनौती दी कि मुख्यमंत्री जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वह उनके खिलाफ जाकर विरोध में प्रचार करेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री को चोर तक कह डाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया।हैरानी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से चले जाने के बाद भी विधायक हरीश धामी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार उन्हें भगोड़ा बताते रहे। मेले के पहले ही दिन हुए इस तीखे सियासी हंगामे ने सीमांत क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। जिले के सबसे बड़े, सबसे पुराने एतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन अवसर पर शनिवार को पहली बार दंगल हुआ। दंगल भी ऐसा कि दूसरा पक्ष अगर संयम खो देता तो खूनी संघर्ष तय था। गनीमत रही कि सबकुछ तब तो शांत हो गया था परंतु शाम घिरते ही भाजपा भी आक्रामक तेवर अपना चुकी है।पहली बार जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक संध्या नहीं हो रही है। जौलजीबी कस्बे सहित आसपास के लोग इस कृत्य को लेकर बेहद नाराज हैं।मुख्यमंत्री के मंच से उतरते ही जो हुआ इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। विधायक हरीश धामी ने उग्र रुप ले लिया।मंच पर विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्य नहीं होने, कनार की समस्याओं की अनसुनी आदि मामलों को लेकर उन्होंने सीधे सीएम को ललकारा। हालांकि तब तक सीएम मंच से वापस लौट चुके थे। इसी के साथ मंच पर हाई वोल्टेज ड्रामा आरंभ हुआ।विधायक धामी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि स्थानीय विधायक की नहीं सुनी गई और माइक बंद कर दिया। बेहद आक्रोश में उन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से माइक नीचे को फेंका। इसके बाद कुर्सी मारी, पोडियम को लात मार कर गिराया।कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने डायस फेंके। मंच पर कांग्रेस के लोग मौजूद रहे। इस दौरान संचालन करने वाले दुबक गए। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे स्थिति संभाली। दर्शक दीर्घा पर बैठे लोग सहम गए।
विधायक धामी ने प्रशासन को चुनौती देते हुए अपने को सबसे बड़ा गुंडा कहा। यह बात स्थानीय लोगों के मन पर बैठ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जौलजीबी से हैलीकॉप्टर नहीं उड़ने तक संयम बरता। बाद में भाजपा विधायक के खिलाफ मुखर हुई। इधर शाम ढलते ही भाजपा भी पूरी तरह आक्रामक हो चुकी है।
पुलिस में विधायक के विरुद्ध तहरीर देने के बाद भाजपा ने पुलिस से शीघ्र मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। इसका सीधा प्रभाव मेले पर पड़ चुका है। जौलजीबी मेले में उद्घाटन के साथ ही सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रमों की झड़ी लग जाती थी।
इस घटना के बाद से सांस्कृतिक मंच सुनसान पड़ा है। आलम यह रहा कि उदघाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सज धन कर पहुुंचे स्कूल छात्र , छात्राएं डर के मारे अपने अभिभावकों के साथ घरों को लौट गए।
पुलिस ने बताया कि भाजपा की तरफ से तहरीर मिल चुकी है। जांच की जाएगी।वहीं साउंड सिस्टम के कार्यकर्ता ने बताया कि इस उपद्रव से तीन से साढ़े तीन लाख के आसपास का नुकसान बताया है।
स्थानीय जनता में रोष, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
मेला उद्घाटन के अवसर पर जो हुआ उसे लेकर स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। जनता का कहना है कि मेले के मंच को राजनैतिक मंच नहीं बनाया जाए। उद्घाटन की पूर्व सांस्कृतिक संध्या पर कोई भी कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। मंच से दो बार घोषणा हो चुकी है, लेकिन, कोई भी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच रहा है। मंच खाली पड़ा है।

